ड्रग्स केस में बेटे आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी बेहद मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं और काफी दुखी हैं। अब खबर आ रही है कि जब तक आर्यन को बेल नहीं मिल जाती, तब तक शाहरुख की फैमिली कोई भी त्योहार सेलिब्रेट करने के मूड में नहीं है।
गौरी ने स्टाफ को मिठाई न बनाने की दी हिदायत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरी ने ‘मन्नत’ में अपने स्टाफ से कहा है कि आर्यन जब तक घर वापस नहीं आ जाता, तब तक घर में कोई मिठाई नहीं बनेगी। खबर है कि स्टार वाइफ को पता चला कि लंच के समय स्टाफ किचन में खीर बना रहा था और तभी उन्होंने तुरंत उन्हें रोका और आर्यन के रिहा होने तक कोई भी मिठाई न बनाने की हिदायत दी है।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि गौरी अपने बेटे की गिरफ्तारी से काफी परेशान है और वह लगातार उसके लिए दुआ कर रही हैं। दूसरी ओर, शाहरुख ने इंडस्ट्री के अपने दोस्तों से अनुरोध किया है कि इस कठिन समय के दौरान ‘मन्नत’ आने से बचें। शाहरुख इन दिनों फोन कॉल के जरिए अपने को-स्टार्स और दोस्तों के संपर्क में हैं।