एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को निधन हो गया था। निधन से कुछ समय पहले उन्होंने शहनाज गिल के साथ एक म्यूजिक वीडियो के लिए शूटिंग की थी। हालांकि, गाने की शूटिंग अधूरी थी, लेकिन सिद्धार्थ और शहनाज के फैन्स मेकर्स से उनके आखिरी गाने को रिलीज करने का अनुरोध कर रहे थे। अब फैन्स की रिक्वेस्ट पर, सॉन्ग को रिलीज करने का निर्णय लिया है। 17 अक्टूबर को, श्रेया घोषाल, जिन्होंने अर्को प्रावो मुखर्जी द्वारा लिखा गया यह सॉन्ग गाया था, ने सोशल मीडिया पर सॉन्ग का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया।
‘हैबिट’ होगा सिद्धार्थ के आखिरी सॉन्ग का टाइटल
सिद्धार्थ और शहनाज के गाने का टाइटल सबसे पहले ‘हैबिट’ रखा गया था। लेकिन सिद्धार्थ के निधन के बाद मेकर्स ने एक्टर की याद में गाने का टाइटल बदलकर ‘अधूरा’ कर दिया था। लेकिन गाने का पहला पोस्टर रिलीज होने के बाद सिडनाज के फैंस ने एक्टर के सॉन्ग का नाम वही रखने की अपील की, जो सिद्धार्थ के सामने रखा गया था। सिद्धार्थ के लिए उनके फैन्स की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने एक बार फिर गाने का टाइटल ‘अधूरा’ से बदलकर ‘हैबिट’ कर दिया है।
सारेगामापा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर इसकी जानकारी दी और कैप्शन में लिखा, “फैन्स की भावनाओं की कद्र करते हुए सिद्धार्थ के आखिरी गाने का टाइटल फिर से हैबिट कर दिया गया है।”