नई दिल्ली
क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को मिली क्लीन चिट के बाद अब मामले के पूर्व जांच अधिकारी समीन वानखेड़े निशाने पर आ गए हैं। सूत्रों से जानकारी मिली है कि सरकार ने आर्यन खान ड्रग्स बरामदगी मामले में पूर्व-एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की जांच को घटिया और खराब कहा है। जिसे लेकर उचित कार्रवाई करने के लिए कहा है। बता दें कि समीर वानखेड़े के फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में सरकार पहले ही कार्रवाई कर चुकी है।