Tuesday, June 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आर्यन खान के साथ गिरफ्तार हुए अरबाज मर्चेंट के पिता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सारे आरोप बेबुनियाद हैं और दोनों निर्दोष हैं

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के रेव पार्टी के सह-आरोपी अरबाज मर्चेंट को NCB ने गोवा जाने वाले एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया था। इस मामले में अब अरबाज के पिता वकील असलम मर्चेंट ने कहा है कि उनके बेटे और आर्यन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं और वह दोनों निर्दोष हैं। मीडिया से बात करते हुए असलम ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के बारे में कहा कि जांच एजेंसी बच्चों के प्रति बहुत अच्छी रही है। बता दें, एनसीबी ने सोमवार को आर्यन, अरबाज और मुनमुन धमेचा की कस्टडी 11 अक्टूबर तक मांगी थी। हालांकि, अदालत ने उनकी कस्टडी केवल 7 अक्टूबर तक बढ़ाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *