नई दिल्ली
भारत और न्यूजीलैंड के बीच गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला मुंबई में खेला गया। इस एकतरफा मैच में टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम को 372 रनों से शिकस्त दी। रनों के लिहाज से अगर देखा जाए तो यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी टेस्ट विजय है। भारत को यह मुकाबला जिताने में आर अश्विन ने खास भूमिका निभाई। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मैच में आठ विकट लिए। उन्हें पूरी टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने के लिए श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इसमें कोई शक नहीं है कि अश्विन टेस्ट क्रिकेट में भारत के तुरुप का इक्का हैं। अश्विन भारत की टेस्ट जीत में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि टीम इंडिया के वो कौन से गेंदबाज हैं जिन्होंने भारत को टेस्ट मैच जिताते हुए सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए।