Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025: दक्षिण कोरिया में होगा आयोजन

लुसाने

साल 2025 में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन दक्षिण कोरिया के शहर ग्वांगजू में किया जाएगा। स्विटजरलैंड के लुसाने में हुई कार्यकारी बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप के आयोजन के लिए मैड्रिड ने भी अपना दावा पेश किया था। लेकिन चयन के मामले में ग्वांगजू ने 10 मत हासिल किए जबकि एक वोट मैड्रिड को मिला। रविवार को वर्ल्ड आर्चरी ने अपने बयान में कहा, 2025 में होने वाली तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन कोरियाई शहर ग्वांगजू में होगा। 

दक्षिण कोरिया तीसरी बार करेगा मेजबानी

साउथ कोरिया के इतिहास को अगर देखा जाए तो यह तीसरा मौका होगा जब यह देश वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। इससे पहले कोरियाई शहर सियोल 1985 में इस चैंपियशिप की मेजबानी कर चुका है। वहीं, साल 2009 में उल्सान में आखिरी बार विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। वैस  अगर देखा जाे तो साउथ कोरिया का तीरंदाजी में विश्व पटल पर हमेशा से दबदबा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *