Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आलीशान जिंदगी जीते हैं आनंद महिंद्रा

नई दिल्ली

भारत में कई ऐसे बिजनेसमैन हैं, जिन्होंने न सिर्फ अपनी कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम के दम पर अपने बिजनेस को बढ़ाया, बल्कि अपनी कंपनियों के जरिए भारत के विकास में योगदान देने से भी पीछे नहीं हटते। ऐसे ही एक बिजनेसैन हैं आनंद महिंद्रा, जिनके काम करने के तरीके को हर कोई पसंद करता है। आनंद महिंद्रा ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड’ के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधकारी भी हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने के लिए जाने जाते हैं, और आए दिन कुछ न कुछ शानदार शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा लोग आनंद महिंद्रा को एक मददगार के रूप में भी जानते हैं, जो लोगों की मदद से कभी पीछे नहीं हटते हैं। लेकिन क्या आप आनंद महिंद्रा की लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं? क्या आपको पता है कि उनका कार कलेक्शन कैसा है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको आनंद महिंद्रा के बारे में कई खास बातें बताते हैं।

खुद बनाते हैं अपना नाश्ता
दरअसल, ये बात हर किसी को हैरान करती है कि आनंद महिंद्रा इतनी बड़ी शख्सियत होने के बाद भी अपना नाश्ता खुद बनाना पसंद करते हैं। इसकी फोटोज वे सोशल मीडिया पर भी शेयर कर चुके हैं। इसके अलावा वे अपने कई अन्य काम भी खुद करने के लिए जाने जाते हैं। बात उनकी पसंद की करें, तो उन्हें नाश्ते में इडली खाना काफी पसंद है।

सोशल मीडिया पर रहते हैं काफी एक्टिव
आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन वे इस प्लेटफॉर्म के जरिए कई मुद्दों को लेकर व कई वायरल चीजों को अपने फैंस के समक्ष रखते हैं। उनकी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग देखते ही बनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *