Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आसिफ अली एक ओवर में चार छक्के लगाकर लूटी महफिल

दुबई

संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे टी-20 क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है उसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज की। इसके अलावा शुक्रवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भी उसने पांच विकेट से जीत दर्ज की। अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में आखिरी ओवरों में पाकिस्तान की हार नजर आ रही थी। लेकिन आसिफ  अली ने एक ओवर में मैच का रुख पलट दिया। आखिरी दो ओवर में पाकिस्तान को जीतने के लिए 24 रनों की दरकार थी लेकिन आसिफ ने 19वें ओवर में चार छक्के लगाकर मैच खत्म कर दिया। 

सात गेंदों पर बनाए 25 रन

आसिफ अली ने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए इस मैच में 25 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंन यह 25 रन सिर्फ सात गेंदो पर बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से चार छक्के निकले। उनकी इस ताबड़तोड़ पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब ने नवाजा गया। मैच के बाद उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस के लिए मजेदार ट्वीट किया। आसिफ ने ट्वीट कर लिखा, और कोई हुकुम पाकिस्तान? शुक्रिया इस्लामाबाद यूनाइटेड और वे सब लोग जिन्होंने मेरे मुश्किल वक्त में मेरे ऊपर भरोसा दिखाया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *