Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शमी को निशाना बनाए जाने पर विराट बोले- धर्म के आधार पर किसी को ट्रोल करना सबसे खराब

दुबई

भारत और न्यूजीलैंंड के बीच होने वाले मैच से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि टीम इंडिया मैच के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में कहां गलती हुई यह हमें पता है। हम उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ सुधारने की कोशिश करेंगे। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद शमी को ट्रोल किए जाने पर उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर किसी को निशाना बनाना सबसे खराब चीज है। 

कोहली ने कहा- जिस स्तर पर यह प्रतियोगिता होती है, वह बिल्कुल अलग है। आगे यह अहम रहेगा कि मानसिक तौर पर हम फील्ड पर कैसे उतरते हैं। पिछले मैच में शाहीन हमारे खिलाफ आक्रामक रहे। हमें भी अब अपनी बैटिंग में उन्हें रोकने के लिए तैयार रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *