Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पंजाब के पास सबसे ज्यादा 72 करोड़ रुपये बाकी, ऑक्शन में दिल्ली के पास होगी सबसे कम रकम

नई दिल्ली।

आईपीएल 2022 के लिए सभी आठ टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई। टीमों ने अपने-अपने हिसाब से पर्स से रकम खर्च किए। इस बार सभी टीमों को पर्स में 90 करोड़ रुपये दिए गए थे। पिछली बार यह रकम 85 करोड़ रुपये थी। कई टीमों ने कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए, वहीं कुछ टीमों ने अपने फैंस का ध्यान रखा। 

फ्रेंचाइजी के पास 90 करोड़ रुपये थे
फ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों को रिटेन करने या न करने पर इसी 90 करोड़ में से तय रकम काटा गया है। किसी फ्रेंचाइजी के चार खिलाड़ियों को रिटेन करने पर उनके पर्स से कुल 42 करोड़ रुपये कटे। तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने पर 33 करोड़, दो खिलाड़ियों को रिटेन करने पर 24 करोड़ रुपये और एक खिलाड़ी को रिटेन करने पर फ्रेंचाइजी के पर्स से 14 करोड़ रुपये तक कटेंगे। इसमें भी अलग-अलग खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *