नई दिल्ली
कोरोना के इस दौर में इम्युनिटी का मजबूत होना कितना आवश्यक है, इससे अब सभी लोग भली-भांति वाकिफ हो चुके हैं। इम्युनिटी मजबूत होने से शरीर को संक्रमण से मुकाबले की शक्ति मिलती है। प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं, हालांकि सिर्फ खान-पान से ही इम्युनिटी को मजबूत नहीं किया जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इसके लिए नियमित रूप से योग और व्यायाम को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक होता है। योग न सिर्फ मानसिक, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में सहायता करते हैं।
योग विशेषज्ञों के मुताबिक दैनिक जीवन में योगासनों को शामिल करके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाया जा सकता है। कोरोना के नए नए वैरिएंट्स के इस दौर में प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाए रखना सभी के लिए आवश्यक है। आइए आगे की स्लाइडों में इम्युनिटी को मजबूती देने वाले ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं।