Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इस दिवालिया कंपनी को खरीदने के लिए अडानी, टाटा समेत 54 कंपनियों ने लगाई बोली, बढ़ेंगे शेयरों के भाव!

नई दिल्ली

कर्ज के बोझ से दबी अनिल अंबानी समूह (Anil Ambani group) की कंपनी रिलायंस कैपिटल (Reliance capital) के टेकओवर के लिए 54 कंपनियों ने बोली लगाई है। इन कंपनियों में अडानी फिनसर्व, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, टाटा एआईजी, एचडीएफसी एर्गो और निप्पन लाइफ इंश्योरेंस शामिल हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। रिलायंस कैपिटल के शेयर (Reliance capital stock price) शुक्रवार को NSE पर 2.88 पर्सेंट उछल कर 14.30 रुपये पर बंद हुए थे। 

बोली लगाने की अंतिम तारीख 25 मार्च थी
बोली लगाने वाली अन्य कंपनियों में यस बैंक, बंधन फाइनेंशियल होल्डिंग्स, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट, ओक ट्री कैपिटल, ब्लैकस्टोन, ब्रुकफील्ड, टीपीजी, केकेआर, पीरामल फाइनेंस और पूनावाला फाइनेंस शामिल हैं। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नियुक्त प्रशासक ने बोलियां जमा करने की अंतिम तारीख को 11 मार्च से बढ़ाकर 25 मार्च कर दिया था। सूत्रों ने बताया कि बोली लगाने की समयसीमा को कुछ संभावित बोलीदाताओं के आग्रह के बाद बढ़ाया गया था। इन कंपनियों ने रुचि पत्र (EOI) देने के लिए और समय मांगा था।