Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इस बात को लेकर चिंतित है डब्ल्यूएचओ

नई दिल्ली।

भारत सहित दुनिया के तमाम देशों में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। एक ओर ब्रिटेन जैसे देशों में जहां संक्रमण के कारण दिन-ब-दिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं, वहीं भारत में भी ओमिक्रॉन का संकट बढ़ता दिख रहा है। यहां अब तक 100 से अधिक लोगों में ओमिक्रॉन के संक्रमण की पहचान की जा चुकी है। ओमिक्रॉन के बारे में विस्तार से जानने के लिए दुनियाभर के तमाम वैज्ञानिक अध्ययन रहे हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कोरोना का यह नया वैरिएंट, पिछले वैरिएंट्स की तुलना में काफी तेजी से फैल रहा है। जल्द ही अगर इसकी रफ्तार पर काबू न पाया गया तो पूरी दुनिया को यह अपनी चपेट में ले सकता है।

भारत के संदर्भ में बात करें तो यहां करीब 11 राज्यों में ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि सभी लोगों को इस नए वैरिएंट से बचाव के लिए लगातार सभी आवश्यक उपाय करते रहने चाहिए। यह वैरिएंट वैक्सीनेटेड लोगों को भी अपना शिकार बना रहा है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *