1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के उपलक्ष्य में भारतीय दूतावास की तरफ से कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस फिल्म में कंगना ने रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाई है। फिल्म में कंगना का अभिनय बेहद ही दमदार है। ये फिल्म रानी लक्ष्मीबाई की देशभक्ति और बहुदरी की दांस्तान बयां करती है। फिल्म ‘मणिकर्णिका’ रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शक्ति और शौर्य को दिखाती है। भारतीय दूतावास की तरफ से आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में फिल्म मणिकर्णिका की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन जी स्टूजियोज के सहयोग से किया गया।