Tuesday, June 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सेंसेक्स 59700 और निफ्टी 17800 के ऊपर बंद

मुंबई

हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी लेकिन कारोबार के दौरान बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखने को मिली। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार में तेजी के साथ कारोबार हुआ और इसी तेजी के साथ बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त पर बंद हुए। सेंसेक्स 445 पॉइंट यानी 0.75% बढ़कर 59,744 पर और निफ्टी 131 पॉइंट यानी 0.74% की तेजी के साथ 17,822 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 59,320 और निफ्टी 17,661 पर खुला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *