Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ई मित्र से एक लाख रुपए चोरी

श्रीगंगानगर (जैतसर)

जिले के जैतसर इलाके के गांव कीकरवाली जोहड़ी में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक ई मित्र शॉप का पीछे का ताला तोड़कर गल्ले में रखे एक लाख से अधिक रुपए चुरा लिए। ई मित्र संचालक के घर के बाहर ही यह दुकान बनी हुई है, लेकिन उसे रात को वारदात की भनक नहीं लगी। सुबह जागने पर उसने दुकान का ताला टूटा देखा तो उसे घटना की जानकारी मिली। इस पर जैतसर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। इसमें एक व्यक्ति चोरी की वारदात को अंजाम देता नजर आ रहा है।

घर में बनी है दुकान
वारदात गांव कीकरवाली जोहड़ी के सोनू ई मित्र पर हुई। संचालक सोनू ने बताया कि वह घर के अंदर बनी दुकान में ही ई मित्रा चलाता है। इसमें वह इलाके के लोगों के बिजली-पानी के बिल भरता है और मोबाइल शॉप चलाता है। शुक्रवार को उसने कई लोगों के बिजली पानी के बिल भरे तथा इसकी एक लाख रुपए से ज्यादा राशि गल्ले में ही छोड़ दी। रात को दुकान बंदकर वह घर में सो गया। सर्दी ज्यादा होने के कारण परिवार घर में सोया हुआ था। रात को किसी समय चोर पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर दुकान में घुसे और वारदात को अंजाम दिया लेकिन उन्हें घटना की भनक नहीं लगी। सुबह उठने पर उन्हें वारदात का पता लगा।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
पुलिस ने वारदात के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। इसमें अज्ञात व्यक्ति चोरी की वारदात को अंजाम देता नजर आ रहा है। उसने मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ है। पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही है। आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *