कोटा
कोटा में 17 साल की लड़की के सुसाइड का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। लड़की हॉस्टल की 5वीं मंजिल से कूदती है और वहीं आसपास लगे CCTV कैमरे में यह दर्दनाक घटना रिकॉर्ड हो जाती है। जमीन पर गिरते ही 45 सेकेंड में उसकी मौत हो जाती है। फुटेज में छात्रा के पिता, हॉस्टल संचालक और बाहर खड़े कुछ लोग छात्रा को मना करते दिखाई दे रहे हैं। उससे सीढ़ियों से नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे, लेकिन तब तक अनहोनी हो चुकी थी।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि छात्रा बालकनी में खड़ी होकर नीचे कूदने जा रही थी तभी उसे बचाने के लिए पिता हॉस्टल के अंदर दौड़े। पिता को आता देखकर उसने 5वीं मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे भी कुछ लोग खड़े हुए थे, लेकिन उसे बचाया न जा सका। छात्रा के हाथ-पैरों और सिर पर गंभीर चोट लगी।