Saturday, April 25निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

उठाव को लेकर छूट देने की मांग

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। शराब ठेका संचालकों के द्वारा उपखंड अधिकारी व आबकारी निरीक्षक को ज्ञापन सोंपकर पूर्व में हुए समझौते के अनुसार 15 या 30 फीसदी शराब उठाव को लेकर छूट दिये जाने कि मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि लॉकडाउन में अप्रैल-मई माह में 15 व 30 प्रतिशत तक माल उठाने की छूट दी गई थी । परन्तु अभी तक इसके कोई स्पष्ट आदेश जारी नहीं हुए है। संक्रमण के दौरान बिक्री की कमी के चलते माल का उठाव नहीं हो पाया। इससे अनुज्ञाधारियों को आर्थिक नुकसान हुआ है। ज्ञापन पर पवन सिंह,जयचंद बैनीवाल, देशराज, मानसिंह, प्रकाश, विनोद बिश्नोई,अशलम, फिरोज, हवासिंह, भजनलाल,उदय सिंह,पुनम,भूप बैनीवाल व अन्य शराब कारोबारी के अनुज्ञाधारियों के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *