Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा संस्थान कलक्टर के हाथों सम्मानित

  • पीजी में चयनित हुए 16 चिकित्सकों का भी सम्मान
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा संस्थानों जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी को जिला कलक्टर नथमल डिडेल की ओर से सोमवार को सम्मानित किया जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से टाउन स्थित एक निजी में होटल में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के वार्षिक कार्यक्रम में जिला कलक्टर की ओर से चिकित्सा संस्थानों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पीजी में चयनित हुए 16 चिकित्सकों का भी सम्मान कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया। कायाकल्प कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा संस्थानों को भी जिला कलक्टर की ओर से सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने कोरोना काल में दी गई सराहनीय सेवाओं के लिए चिकित्सकों की सराहना करते हुए कायाकल्प कार्यक्रम के माध्यम से चिकित्सा संस्थानों को बेहतर बनाने के लिए इसकी कार्ययोजना एवं भविष्य में इस पर कार्य करने की जरूरत बताई। डिडेल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से सभी चिकित्सकों का भी मनोबल बढ़ता है। टीम को एक-दूसरे से सीखने का मौका मिलता है कि कहां पर अच्छा कार्य हो रहा है और कैसे हम दूसरों से सीखकर उन अच्छे कार्यांे को अपने संस्थान में लागू कर सकते हैं। जिला कलक्टर ने इसके लिए भी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई दी कि जिले की रैंकिंग राज्य स्तर पर विभिन्न पैरामीटर पर अच्छी बनी रही है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा, एसीएमएचओ डॉ. पवन कुमार, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. रविशंकर शर्मा, नीपेन शर्मा आदि मौजूद थे।