उदयपुर
एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों उदयपुर में हैं। बॉलीवुड के सितारे उदयपुर आते रहते हैं, मगर सारा की यह ट्रिप उनसे थोड़ा अलग है। अपने दो दिन के ट्रिप में सारा उदयपुर और आसपास के 5 प्रमुख मंदिर पहुंचीं। पूजा-अर्चना की। इस दौरान सारा पारम्परिक भारतीय वेशभूषा में नजर आईं। सारा सोमवार को नीमच माता मंदिर और एकलिंगजी के दर्शन के लिए गई थीं। मंगलवार को सारा ने बोहरा गणेश जी, जगदीश मंदिर और एक महादेव मंदिर के दर्शन किए।