नई दिल्ली
कोलकाता ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली के ओपनर्स पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। इस सीजन कोलकाता को शुरुआती ओवरों में विकेट दिला चुके उमेश यादव इन दोनों खिलाड़ियों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। शॉ ने तो मैच की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर उमेश का स्वागत किया।
पारी के तीसरे ओवर में उमेश ने पृथ्वी शॉ को आउट करने के लिए बाउंसर का सहारा लिया और लगातार गेंदों पर बाउंसर मारी। इस दौरान एक गेंद पृथ्वी शॉ के हेलमेट पर जाकर लगी। जिसके कारण कुछ देर के लिए मैच भी रुका। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर भी उमेश ने बाउंसर फेंकी थी, लेकिन शॉ किसी तरह बैट को गेंद की लाइन में सफल रहे और चौका बटोरने में सफल रहे। पांचवीं गेंद शॉ के हेलमेट पर लगने के बाद बाउंड्री लाइन के पार चली गई। वहीं इस ओवर की आखिरी गेंद पर शॉ ने जानबूझकर हवा में शॉट खेलते हुए उमेश को करारा जवाब दिया। उन्होंने मिडविकेट के फील्डर के ऊपर से चौका बटोरा।