Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जडेजा को कप्तान बनाने के पक्ष में नहीं रवि शास्त्र? कहा ‘धोनी को कप्तानी छोड़नी थी तो इस खिलाड़ी को नहीं करना चाहिए था रिलीज’

नई दिल्ली

आईपीएल 2022 में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। अभी तक खेले 4 मुकाबलों में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में हार का मुंह देखने के बाद यह टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें स्थान पर पहुंच गई है। सीएसके के प्रदर्शन को देखकर ऐसा लग रहा है कि कप्तान बदलने के साथ-साथ टीम की किस्मत भी पटल गई है। धोनी ने सीजन 15 के शुरू होने से कुछ ही दिन पहले कप्तानी छोड़े का फैसला किया जिसके बाद सीएसके के मैनेजमेंट ने रविंद्र जडेजा को यह जिम्मेदारी सौंपी। मगर भारतीय पूर्व कोच रवि का मानना है कि अगर धोनी को कप्तानी छोड़नी ही थी तो उन्हें फाफ डु प्लेसी को रिलीज नहीं करना चाहिए थे।

सीएसके ने आईपीएल ऑक्सन से पहले धोनी, जडेजा समेत मोइन अली और ऋतुराज गायकवाड़ को रिटेन किया था। उन्होंने सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसी को रिलीज कर दिया था और नीलामी में उन्हें आरसीबी ने अपने खेमें में शामिल कर कप्तान बनाया।