मुंबई
फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) से दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब वाहवाही लूटी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब तगड़ी कमाई की और दर्शकों के दिलों को भी छू लिया। इसके बाद हाल ही में विवेक ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ (The Delhi Files) का ऐलान किया और उसके बाद से ही इस फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच चेन्नई पहुंचे विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म को लेकर अपनी बात रखी है।
तमिलनाडु के बारे में भी बहुत कुछ सच बताएगी…
एएनआई के ट्वीट्स के अनुसार चेन्नई में विवेक अग्निहोत्री ने कहा, ‘दिल्ली की फाइलें आपको तमिलनाडु के बारे में भी बहुत कुछ सच बताएगी। यह दिल्ली के बारे में नहीं है, यह दिखाता है कि दिल्ली कितने सालों से भारत को बर्बाद कर रही है। दिल्ली में देश पर किसने राज किया, कैसे उन्होंने मुगल राजाओं से लेकर अंग्रेजों से लेकर आधुनिक समय तक सब कुछ तबाह कर दिया। इतिहास को साक्ष्य और तथ्य आधारित होना चाहिए। यह कथा-आधारित नहीं होनी चाहिए।’