Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना की रफ्तार तेज, मिले 270 नए पॉजिटिव रोगी

  • 13 व 14 जनवरी को लिए गए सैम्पल की आई रिपोर्ट, 1 रिपीट सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जिले में कोरोना महामारी की तीसरी लहर अब बड़ी संख्या में लोगों को अपनी चपेट में लेकर संक्रमित करती जा रही है। इस साल के 15 दिन में ही कोरोना पॉजिटिव रोगियों का आंकड़ा 1000 को पार कर चुका है। शनिवार को भी जिले में कोरोना के 270 नए पॉजिटिव केस सामने आए। यह 270 पॉजिटिव रोगी वे हैं जिनके 13 व 14 जनवरी को सैम्पल लिए गए थे। 13 जनवरी को लिए गए 2390 और 14 जनवरी को लिए गए कुल 291 सैम्पल की रिपोर्ट शनिवार को प्राप्त हुई। 13 जनवरी को लिए गए 2390 सैम्पल में 233 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही 1 रिपीट सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 1864 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव मिली। 184 के रिपीट फ्रेश सैम्पल मांगे गए हैं जबकि 108 व्यक्ति ऐसे थे जो रजिस्ट्रेशन करवाने के बावजूद भी सैम्पल देने नहीं पहुंचे। वहीं 14 जनवरी को लिए गए कुल 291 सैम्पल की भी शनिवार को आई रिपोर्ट में 37 सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 234 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव मिली। 19 के रिपीट फ्रेश सैम्पल मांगे गए हैं। 1 जना रजिस्ट्रेशन करवाने के बावजूद सैम्पल देने नहीं आया। 13 व 14 जनवरी के सैम्पलों की शनिवार को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले केसों में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के विद्यार्थी भी शामिल हैं। 14 जनवरी को लिए गए सैम्पल की आई रिपोर्ट में गांव पक्कासारणा के राजकीय विद्यालय में पांच विद्यार्थियों सहित छह जने कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गांव फतेहगढ़ खिलेरी बास स्थित राजकीय विद्यालय में 7 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। भादरा तहसील के गांव छानीबड़ी के राजकीय विद्यालय में पांच विद्यार्थियों व एक स्टॉफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भादरा तहसील के ही गांव अजीतपुरा में चार जने कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 13 जनवरी को लिए गए सैम्पल की रिपोर्ट में पुलिस लाइन हनुमानगढ़ में 2, टाउन के सेक्टर तीन में 4, राजकीय जिला चिकित्सालय में 1, जंक्शन के सेक्टर 12 वार्ड 14 में 2, गोल्डन सिटी में एक ही परिवार के 2, बिजली कॉलोनी में एक ही परिवार के 2, सरस्वती स्कूल में 1 छात्र, सिटी थाना में 1, यूपीएचसी सुरेशिया में 1, गांव धोलीपाल में 3, संगरिया के वार्ड 5 में 3, सीएचसी संगरिया में 1, रावतसर तहसील के गांव मोधूनगर में 3, पल्लू में 5, रावतसर के 29 डीडब्ल्यूडी में 5, सीएचसी रावतसर में 1, गांव मिर्जावाली मेर में 7, गांव मिर्जावाली मेर के राजकीय विद्यालय में 2, पीलीबंगा तहसील के गांव खोथांवाली में 4 बच्चे, भादरा तहसील की ढाणी खोखरान के एक स्कूल के 4 विद्यार्थी, गांव ढोबी में 8, गांव डाबड़ी के राजकीय विद्यालय के 3 विद्यार्थी, गांव अनूपशहर के बालिका स्कूल में 1 स्टॉफ, गांव नेठराना में 6, नोहर तहसील के गांव थिराना में 7 जने कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *