Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एकतरफा प्यार में पागल मुंबई का डॉन:जान-पहचान के बाद महिला पर दोस्ती का दबाव डाला, डरकर मुंबई छोड़ जयपुर आ गया दंपती, फिर 2 शूटर भेजकर पति पर हमला कराया

जयपुर

मुंबई के डॉन ने एक तरफा प्रेम में पागल होकर महिला के पति पर दो शूटर भेजकर जयपुर में जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत रही कि फायरिंग में युवक बाल-बाल बच गया था। घटना 16 जून की है। पुलिस को घटनास्थल से दो युवकों के बाइक पर जाते हुए CCTV फुटेज भी मिले थे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू की तो सारा मामला साफ हुआ।

जयपुर से पुलिस दोनों बदमाशों की तलाश करते हुए मुंबई पहुंच गई। ठाणे क्राइम ब्रांच पुलिस के सहयोग से दो शूटरों को डबवाली से जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जयपुर पुलिस दोनों को मुंबई से लेकर आ गई। शाम तक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जयपुर पुलिस पूरे मामले से पर्दा उठाएगी।
मुंबई में विवाहिता पर दिल आया तो जयपुर पहुंचा डॉन
ठाणे पुलिस को जांच में पता लगा कि आदित्य 2018 में मुंबई में ही काम करता था। वह परिवार के साथ ही रहता था और किराणे की दुकान करने लगा। वहां पर मुंबई का बदमाश कमलेश शिंदे बिल्डिंग कांट्रेक्टर का काम करता था। किराणे की दुकान पर आने-जाने से उसका परिचय आदित्य से हो गया। तब उसकी पत्नी से भी बातचीत होने लगी। उसकी पत्नी पर दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा। पत्नी ने मना कर दिया तो बच्चों को मारने की धमकी देने लगा। पत्नी ने पूरी बात आदित्य को कहीं। दोनों काफी परेशान हो गए तब दोनों काम धंधा बंद कर जयपुर आ गए। जयपुर में मोबाइल नंबर भी बदल लिए। 18 दिसम्बर को कमलेश शिंदे जयपुर भी तलाश करते हुए पहुंच गया था और वापस जाने की बात कहीं थी।

16 जून को कार साफ करते समय की फायरिंग
आदित्य जैन 16 जून को करणीविहार में पार्थ अपार्टमेंट के सामने कार साफ कर रहा था। वह अवधपुरी गांधीपथ में किराए के मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। सुबह वह कार साफ कर रहा था तभी बाइक सवार दो युवक आए। पता पूछने के बहाने उसके पास पहुंचे। तभी युवकों ने उस पर फायरिंग कर डाली। वह बचने के लिए भागा तो उसके हाथ पर गोली लगी। वह अपार्टमेंट में चला गया। कुछ देर के बाद अपार्टमेंट से वापस निकल कर आया तो बदमाशों ने फिर से फायरिंग कर डाली। तब वह एक किराणे की दुकान में भाग कर छिप गया। तब दोनों बदमाशों ने उसका पीछा भी किया। लोगों के आ जाने पर दोनों फरार हो गए। दोनों की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को बरामद हुई थी।

CCTV फुटेज से पहचान कर शुरू की जांच
पुलिस ने घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने आदित्य के बयान भी दर्ज किए। बयानों में आदित्य ने पुलिस को पूरी बात कहीं। सीसीटीवी फुटेज से दोनों बदमाशों की पहचान की गई। मुंबई पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस की टीमें दोनों बदमाशों को पकड़ने में लग गई। मुंबई से कनेक्शन मिलने पर पुलिस की टीमें रवाना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *