Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एक्टिव केस 97, जिला अस्पताल में एक भी नहीं

श्रीगंगानगर

जिले में अब तक कोरोना के 97 एक्टिव केस सामने आ चुके हैं। इसमें से बड़ी संख्या श्रीगंगानगर शहर और आसपास के इलाके के लोगों की भी है, लेकिन इसके बावजूद इस बार शहर के सरकारी अस्पताल में कोरोना रोगियों की संख्या शून्य है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर में रोगियों का जबर्दस्त दबाव झेल चुके सरकारी अस्पताल में इस बार कोरोंना रोगियों का आंकड़ा अब तक शून्य है। कोरोना वार्ड पर ताला लगा है।

दो दिन में सामने आए 48 रोगी
इलाके में पिछले दो दिन में 48 रोगी सामने आ चुके हैं। ऐसे में बीमारी की गंभीरता समझते हुए सरकारी अस्पताल के कोरोना वार्ड में करीब सवा दो सौ बैड का प्रबंध कर दिया गया। इसके अलावा बच्चों के लिए तीस बैड का एक अलग वार्ड बनाया गया है। वहीं वार्ड में बाईपैप, ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, वैंटिलेटर आदि का प्रबंध कर दिया गया है। कोरोना के लिए जरूरी दवाएं भी वार्ड में रखवाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *