Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गहलोत के मंत्री गोविंद मेघवाल की प्रधानमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी

हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री गोविंदराम मेघवाल एक बार फिर से विवादास्पद बयानबाजी करते नजर आए। शनिवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अशोभनीय टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पूरी दुनिया में झूठ बोलने के लिए फैमस है। गोविंदराम मेघवाल ने प्रधानमंत्री को नौटंकीबाज बताया और कहा कि पंजाब की रैली में महज 700 लोग पहुंचे थे, इसलिए यह सारा नाटक रचा जा रहा है। गोविंदराम मेघवाल ने हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की मीटिंग के बाद बातचीत के दौरान यह टिप्पणियां की। पिछले दौरे में भी गोविंदराम मेघवाल ने विवादित टिप्पणी करते हुए मीडिया के लोगों को मोदी भक्त बताया था। खास बात यह है कि उन्होंने यह टिप्पणी के स्थानीय स्तर के सवाल के जवाब में की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *