Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एक्ट्रेस के बोल:मल्लिका शेरावत ने किया रिया चक्रवर्ती का बचाव बोलीं- एक्टर की गर्लफ्रेंड को उसकी मौत के लिए दोषी ठहराना गलत

पिछले साल बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन से पूरी इंडस्ट्री हिल गई थी। इसके बाद से ही उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती जल्द ही विवादों में घिर गईं थीं। उन सभी विवादों पर रिएक्ट करते हुए, एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने हाल ही में कहा कि एक एक्टर की गर्लफ्रेंड को उसकी मौत के लिए दोषी ठहराना बहुत गलत था। बता दें कि सुशांत के मौत मामले रिया और उनके परिवार का नाम घसीटा गया था।

मल्लिका ने इंडारेक्टली रिया का किया बचाव

मीडिया से बात करते हुए मल्लिका ने बिना नाम लिए कहा कि पिछले साल एक एक्टर की डेथ हो गई थी और बहुत ही गलत तरीके से लोगों ने उसकी गर्लफ्रेंड पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में महिलाओं बुरी तरह से ट्रीट किया जाता है और लोगों का उनके लिए बहुत बुरा परसेप्शन बना हुआ है। इंडारेक्टली रिया का बचाव करते हुए, मल्लिका ने आगे कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं था कि ‘उनकी गर्लफ्रेंड’ शामिल थी लेकिन लोग उसे दोष दे रहे थे और उसको ट्रोल कर रहे थे। मल्लिका शेरावत अपने नए शो ‘नाकाब’ के साथ ओटीटी से अपने कमबैक को तैयार हैं, जिसमें एक्टर की रहस्यमय मौत का पता चलता है। उनसे जब पूछा गया कि क्या यह शो रियल घटना पर आधारित है, मल्लिका ने कहा कि वह नाम नहीं लेना चाहती हैं, लेकिन इसमें बहुत सी समान चीजें हैं। इस शो में उनके साथ ईशा गुप्ता, गौतम रोडे और अंकिता चक्रवर्ती भी नजर आएंगे।

बॉलीवुड में दो दशक हो गए
एक इंटरव्यू में मल्लिका ने बताया कि मुझे बॉलीवुड में अब लगभग दो दशक हो गए हैं। “मेरी जर्नी शानदार और यह एक पागलपन, जंगली सवारी की तरह रही है। मैंने बड़ी सफलता, असफलता, फेम, हानि, सब कुछ एक्सपीरिएंस किया है।” मल्लिका ने फिल्म ख्वाइश से बॉलीवुड में डेब्यू किया था उन्हे उनके बोल्ड रोल के लिए जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *