Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वायरल वीडियो:बेटी मसाबा गुप्ता ने शेयर किया मां नीना गुप्ता का विंटेज वीडियो, अमरीश पुरी से अवॉर्ड लेने के बाद दी ‘सेसी’ स्पीच

डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने अपनी मां एक्ट्रेस नीना गुप्ता का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया जिसमें उन्हे दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी द्वारा अवॉर्ड दिया जा रहा है। वीडियो में, नीना ने 1986 के सीरियल ‘बुनियाद’ का एक डायलॉग भी बोला है। बुनियाद को ‘रमेश सिप्पी’ ने डायरेक्ट किया था और यह दूरदर्शन में टेलीकास्ट हुआ था।

अमरीश पुरी से हाथ मिलाने से घबरा गईं थी नीना
मसाबा के इस वीडियो में, यंग नीना गुप्ता कई अन्य एक्टर्स के साथ एक मंच पर बैठी है। इसके बाद वह अपनी सीट से उठकर अमरीश पुरी से अवॉर्ड ले रही हैं। हालाँकि, जब अमरीश पुरी ने अपना हाथ बढ़ाया तो वह घबरा कर दूर जाने वाली थी। बाद में, उन्होने ‘ओह’ रिएक्ट किया और दर्शकों के हंसने पर मुस्कान के साथ अमरीश जी से हाथ मिलाया।
माइक के पास जाने के बाद, उन्होंने कहा, “कहिये मिस्टर रोशनलाल, अपना यारा जरा खस्ता हाल। सौ का नोट जरा दिजिये निकला।” जैसे ही दर्शकों ने यह डायलॉग सुनकर तालियां बजाईं, नीना मुस्कुराती हुई वापस अपनी सीट पर चली गईं। पोस्ट के कैप्शन में मसाबा ने लिखा , “विंटेज @neena_gupta- सबसे अच्छा वीडियो।”
इस वीडियो में नीना ने नेवी ब्लू और गोल्डन ड्रेस के साथ राउंड चोकर कैरी किया है।

नीना किया वीडियो पर रिएक्ट
पोस्ट पर इंडस्ट्री के कई लोगो ने कमेंट किए, खुद नीना ने “हाहाहा।” लिख, मिनी माथुर ने कहा, “वह कूल की ओजी है।” डायरेक्टर ताहिरा कश्यप ने लाल दिल वाला इमोजी पोस्ट किया। एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने कमेंट में, “वह अद्भुत हैं” लिखा।

नीना के नए प्रोजेक्टस
नीना गुप्ता को हाल ही में ‘डायल 100’ में मनोज बाजपेयी और साक्षी तंवर के साथ देखा गया था। उनके अगले प्रोजेक्ट ‘शिव शास्त्री बलबोआ’ और विकास बहल की ‘गुड बाय’ सहित कई फिल्में हैं। गुड बाय में वह अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के साथ और अनुपम खेर के साथ शिव शास्त्री बलबो में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *