Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एक्स हसबैंड के रोमांस पर रिद्धि डोगरा:बिग बॉस में राकेश बापट और शमिता के रोमांस पर कहा- ये उनका निजी मामला, वो खुश तो मैं भी खुश हूं

बिग बॉस प्रतिभागी राकेश बापट ने हाल ही में कहा है कि वे शो की दूसरी प्रतिभागी शमिता शेट्‌टी से प्यार करते हैं और उनसे प्यार को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। OTT पर दिखाए जा रहे बिग बॉस में राकेश बापट और शमिता शेट्‌टी एक-दूसरे को सवालों के जरिए भी जान रहे हैं। जब राकेश की पूर्व पत्नी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा से इस रोमांस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर राकेश खुश है तो वे भी खुश हैं। ये उनका निजी मामला है।

राकेश को चीखना-चिल्लाना पसंद नहीं- रिद्धि
रिद्धि ने कहा- राकेश को शो में देखने का लुत्फ उठा रही हूं। वे ऐसे इंसान हैं, जिन्हें आप शो में देखना चाहेंगे। अगर दो से ज्यादा आदमी आ जाएं तो वो उन्हें भीड़ लगने लगती है। अगर वे कुछ कहना चाहते हैं तो उसके लिए चीखना-चिल्लाना उन्हें पसंद नहीं है। वे उन लोगों से बात करते हैं, जिनके साथ कम्फर्टेबल होते हैं और भरोसा करते हैं।

उन्होंने आगे कहा- निशांत भी बिग बॉस में हैं। वे भी मेरे दोस्त हैं। मु्झे पता है कि वे इस शो में जाना चाहते थे और वे वहां बहुत अच्छा कर रहे हैं। ये सभी दर्शकों को एंटरटेन लग रहा है। इस शो में निशांत, राकेश और पहले रिद्धिमा को देखकर ऐसा लगता है, जैसे मैं अपने दोस्तों का शो देख रही हूं।

राकेश को लेकर कश्मीरा से हुई थी रिद्धि की बहस
हाल ही में पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी कश्मीरा शाह और रिद्धि में सोशल मीडिया पर जमकर बहस हुई थी। कश्मीरा ने राकेश बापट को जोरू का गुलाम कह दिया था। इसी को लेकर रिद्धि नाराज थीं। कश्मीरा ने सोशल मीडिया पर लिखा था- राकेश बधाई हो। आप एक बार फिर जोरू का गुलाम बनने की तरफ बढ़ रहे हैं। इस ट्वीट पर रिद्धि ने कश्मीरा को तीखा जवाब दिया था। उन्होंने ट्वीट किया था- फिर से? माफ कीजिएगा। कृपया ऐसे घटिया कमेंट मत करिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *