Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोज के पिता हुए हॉस्पिटलाइज:मनोज बापजेयी के पिता राधाकांत की हालत गंभीर, फिल्म की शूटिंग छोड़कर केरल से दिल्ली रवाना हुए एक्टर

द फैमिली मैन एक्टर मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत को शुक्रवार को गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। खबर मिलते ही मनोज बाजपेयी अपनी अगली फिल्म की शूटिंग छोड़कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी किसान हैं जिनकी उम्र 83 साल है। मनोज केरल में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन पिता की गंभीर हालत की खबर मिलते ही एक्टर शूटिंग अधूरी छोड़कर दिल्ली के निकल गए थे।

जून में भी बिगड़ी थी मनोज के पिता की तबियत

इस साल जून में मनोज बाजपेयी के पिता की तबियत अचानक बिगड़ गई थी। तबियत की खबर मिलते ही मनोज ने अपने परिवार के साथ अपने गांव बेतिया, बिहार जाने का फैसला किया, लेकिन फ्लाइट मिस होने पर उन्हें कार से मुंबई से बेतिया जाना पड़ा था।

जीना इसी की नाम है शो के दौरान मनोज के पिता राधाकांत।

जीना इसी की नाम है शो के दौरान मनोज के पिता राधाकांत।

मनोज बाजपेयी ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था, ‘मैं अपने माता-पिता के बेहद करीब हूं। मेरे पिता ने मेरी और मेरे भाई-बहन की पढ़ाई के लिए खूब संघर्ष किया है। उन्होंने अपने पसंदीदा एक्टर मनोज कुमार के नाम पर मेरा नाम मनोज रखा था।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *