Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एक जगह स्थापित हो सब्जी-फल मण्डी

  • आसपास के गांवों के सब्जी उत्पादकों व किसान मिले प्रशासन से
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    सब्जी व फल मण्डी को एक जगह स्थापित करने की मांग को लेकर आसपास के गांवों के सब्जी उत्पादकों व किसानों ने गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रतिभा देवठिया को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सब्जी उत्पादक व किसान राजकुमार, मक्खन सिंह, कृष्णलाल, विमलेश कुमार, गंगासिंह आदि ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण जंक्शन स्थित सब्जी व फल मण्डी में भीड़ न हो व कोरोना को रोकने के उद्देश्य से सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाते हुए सब्जी मण्डी को अलग कर राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के पीछे सब्जी विक्रय करने के लिए चिन्हित किया।