Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

  • भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया की कार पर बूंदी जिले में पथराव करने की घटना के खिलाफ भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट के समक्ष नारेबाजी कर विरोध दर्ज करवाया। साथ ही राज्यपाल के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंप हमला करने के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि 6 फरवरी को राजस्थान के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया राष्ट्रीय राजमार्ग से कोटा से जयपुर आ रहे थे। तालेड़ा थाना इलाके में उनकी गाड़ी के आगे ट्रक रोक कर करीब 100 से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। डॉ. पूनिया की सुरक्षा कर रहे सुरक्षा अधिकारी के साथ मारपीट कर उनके कपड़े फाड़ दिए और उनका सरकारी हथियार छीनने की कोशिश की।