Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एक दिन में ओमिक्रॉन के 18 केस:राजस्थान में एक परिवार के 4 सदस्यों समेत 9 लोगों में नए वैरिएंट की पुष्टि

देश में रविवार को ओमिक्रॉन के एक साथ 18 केस मिले हैं। इनमें राजस्थान में सबसे ज्यादा 9 मरीज हैं। यहां एक परिवार के 4 सदस्य हाल में दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे। उनके संपर्क में आए 5 और लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। इससे पहले पुणे में एक और इससे सटे जिले पिंपरी चिंचवड़ में 7 लोगों में नया वैरिएंट मिला था। दिल्ली में भी एक मरीज इससे संक्रमित मिला है। इसके साथ ही देश में इस वैरिएंट के 5 राज्यों में 22 केस हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *