चंडीगढ़
पंजाब कांग्रेस में बाजवा भाइयों के बीच सियासी जंग शुरू हो सकती है। राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने कादियां सीट से 2022 चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। इस सीट से अभी उनके भाई फतेहजंग बाजवा कांग्रेसी विधायक हैं। प्रताप बाजवा ने कहा कि वह कादियां से चुनाव लड़ेंगे। इस बारे में पार्टी हाईकमान से बात हो चुकी है। लेकिल इस पर अभी फतेहजंग की प्रतिक्रिया नहीं आई है।
सांसद प्रताप बाजवा ने कहा कि मुझे हाईकमान का ग्रीन सिग्नल मिल चुका है। वह भी चाहते हैं कि मैं पंजाब में काम करूं। यह मुद्दा इसलिए अहम है, क्योंकि 3 दिन पहले ही पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू कादियां से फतेहजंग को टिकट के संकेत दे गए थे।