नई दिल्ली
पीएफ एक ऐसा फंड होता है जिसमें कर्मचारी के वेतन से एक निश्चित राशि जमा होती है। यह फंड सरकारी और गैर सरकारी सभी तरह के कर्मचारियों के लिए होता है। ईपीएफ एक्ट 1952 के नियमानुसार हर उस संस्था जिसमें 20 या 20 से अधिक कर्मचारी हैं उसका कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में पंजीकरण अनिवार्य है। इस फंड का रख रखाव ईपीएफओ करता है। यह फंड कर्मचारी के भविष्य के लिए बहुत मदद करता है। इसलिए हर कर्मचारी को अपने पीएफ अकॉउंट के बारे में जानना बहुत जरूरी है क्योंकि इसमें जो पैसा जमा होता है वो कर्मचारी के वेतन का ही होता है। समय समय पर चेक भी करते रहना चाहिए की आपका पीएफ का पैसा आपके अकाउंट में जमा हो रहा है की नहीं, यह चेक करना बहुत आसान है। अगर आप भी अपने पीएफ का पैसा चेक करना चाहते हैं तो आपको एक नंबर पर मैसेज लिखकर भेजना है और आपकी पीएफ अकाउंट की पूरी जानकारी आपके मोबाइल स्क्रीन पर होगी।