Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एक लाख से अधिक लोगों किया जाएगा टीकाकरण, 500 से अधिक बनाएं जाएंगे वैक्सीनेशन स्थल

  • जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर नथमल डिडेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द राज्य के सौ प्रतिशत नागरिकों के कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर गंभीर है, इसलिए हनुमानगढ़ जिले में 4 दिसम्बर को कोविड-19 वैक्सीनेशन महाभियान का आयोजन किया जाएगा। इस महाभियान में जिले के एक लाख से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र सीवीसी, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सब्जी मण्डी एवं सार्वजनिक स्थानों पर चिकित्सा विभाग की ओर से कोविड-वैक्सीनेशन किया जाएगा। इस कार्य के लिए सभी जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी ड्यू लिस्ट के अनुसार अपनी-अपनी तैयारी कर लें। कोविड वैक्सीनेशन में अन्य सभी विभागों का पूरा सहयोग चिकित्सा विभाग को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *