हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जिले के तीन विद्यार्थियों ने परचम लहराया है। पारंपरिक लोकनृत्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कमाना की मनप्रीत कौर राज्य स्तर पर द्वितीय रही। शास्त्र वादन छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोहर की छात्रा हर्ष भाटी एवं छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धन्नासर के छात्र सलीम राज्य स्तर पर प्रथम रहे हैं। कला उत्सव प्रभारी ममता चौधरी ने बताया कि राज्य स्तरीय कला उत्सव आॅनलाइन मॉड में 15 से 18 नवंबर तक आयोजित किया गया था। इसमें हनुमानगढ़ जिले के सभी संभागियों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कमाना से अपनी प्रस्तुतियां दी थी। सांस्कृतिक उत्सव प्रभारी कंचन, अखिलेश कुमार, शीशपाल, सविता, प्रधानाचार्य संतोष ने विद्यार्थियों की राज्य स्तरीय उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है।