Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एक ही FD में न लगाएं अपना पूरा पैसा

नई दिल्ली

इन दिनों अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD कराने का प्लान बना रहे हैं तो इससे पहले कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। FD कराते समय कुछ जरूरी बातों को अनदेखा करने पर आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए FD में पैसा लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। हम आज आपको ऐसी ही कुछ जरूरी बातों के बारे में बता रहे हैं।

कितने साल के लिए कराना है FD
FD कराते समय उसके टेन्योर (अवधि) को तय करने से पहले सोच विचार करना जरूरी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अगर निवेशक मेच्योरिटी से पहले राशि को विड्रॉल करते हैं, तो उन्हें जुर्माने का भुगतान करना होगा। FD मेच्योर होने से पहले उसे ब्रेक करने पर 1% तक की पेनल्टी देनी पड़ेगी। इससे डिपॉजिट पर कमाए जाने वाला कुल ब्याज कम हो सकता है। इसीलिए ज्यादा ब्याज के लालच में लम्बी अवधि की FD करने से बचना चाहिए।

एक ही FD में न लगाएं पूरा पैसा
यदि आप किसी एक बैंक में एफडी में 10 लाख रुपए का निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इसकी जगह एक से ज्यादा बैंकों में 1 लाख रुपए की 9 FD और 50,000 रुपए की 2 FD में निवेश करें। इससे बीच में पैसों की जरूरत पड़ने पर आप अपनी जरूरत के हिसाब से FD को बीच में ही तुड़वाकर पैसों की व्यवस्था कर सकते हैं। आपकी बाकी FD सेफ रहेंगी।

5 साल की FD मिलती है टैक्स छूट
टैक्स सेविंग FD में 5 साल के लिए निवेश करने पर आपको आयकर में भी छूट मिलती है। इसमें जमा मूलधन के साथ ही ब्याज पर भी आपको कोई टैक्स नहीं देना होता। हालांकि यदि आपकी FD पर किसी एक वित्तीय वर्ष में कमाया गया ब्याज 10 हजार रुपए से ज्यादा है तो उस पर 10% के हिसाब से TDS कटेगा। उस पर भी यदि आपने पैन (परमानेंट अकाउंट नंबर) प्रोवाइड नहीं कराया है, तो 20% की दर से टैक्स काटा जा सकता है।

ब्याज का विड्रॉल
बैंक में पहले तिमाही और सालाना आधार पर ब्याज का विड्रॉल करने का ऑप्शन था, अब कुछ बैंक में मासिक विड्रॉल भी कर सकते हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसे चुन सकते हैं।

FD पर मिलने वाले लोन की ब्याज दर भी देखें
आप अपनी FD पर लोन भी ले सकते हैं। इसके तहत FD की वैल्यू का 90% तक आप लोन ले सकते हैं। मान लीजिए आपकी FD की कीमत 1.5 लाख रुपए है तो आपको 1 लाख 35 हजार रुपए लोन मिल सकता है। अगर आप FD पर लोन लेते हैं तो आपको फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज से 1-2% ज्यादा ब्याज देना होगा। जैसे मान लीजिए की आपकी FD पर 4% ब्याज मिल रहा है तो आपको 5 से 6% ब्याज दर पर लोन मिल सकता है।

सीनियर सिटीजन को ज्यादा मिलता है ब्याज
ज्यादातर बैंक सीनियर सिटीजन को FD पर .50% तक ज्यादा ब्याज ऑफर करते हैं। ऐसे में अगर आपके घर में कोई सीनियर सिटीजन है तो आप उनके नाम पर FD करवाकर ज्यादा फायदा कमा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *