Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिल्ली के बिजली मंत्रालय, BSES और टाटा पावर के अधिकारी केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले, मंत्री ने कहा, दिल्ली में कोई बिजली संकट नहीं

नई दिल्ली

देश में राजधानी दिल्ली समेत 6 राज्यों में बिजली संकट की आहट शुरू हो गई है। राज्यों ने केंद्र सरकार से बिजली संकट से निपटने के लिए कोटा के अनुसार राज्य की कोयले की आपूर्ति को तुरंत बढ़ाने की मांग की है। दिल्ली के बिजली मंत्रालय, BSES और टाटा पावर के अधिकारियों ने बिजली प्लांट में कोयले की कमी को लेकर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। बैठक में ऊर्जा मंत्री ने आश्वासन दिया है कि दिल्ली को आवश्यक बिजली सप्लाई हो रही है और वो आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *