Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एज्युकेशन हब बनने की दिशा में अग्रसर हुआ हनुमानगढ़ : विनोद कुमार

  • उद्योगपतियों ने किया विधायक व नगर परिषद सभापति का अभिनंदन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    हनुमानगढ़ इंडस्ट्री एसोसिएशन व हनुमानगढ़ उद्योग समिति के तत्वावधान में शनिवार को जंक्शन के रीको फेज द्वितीय में विधायक चौधरी विनोद कुमार व नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल के अभिनंदन में समारोह का आयोजन किया गया। विधायक व सभापति के साथ सहकारी स्पिनिंग मिल को पुन: शुरू करवाने के लिए संघर्ष करने पर पार्षद गुरदीप चहल का पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिह्न प्रदान कर अभिनंदन किया गया। व्यापारी अमरनाथ सिंगला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि दयाराम जाखड़, जिला परिषद सदस्य भानीराम बगड़िया, हनुमानगढ़ इंडस्ट्री एसोसिएशन अध्यक्ष शिवरतन खड़गावत, हनुमानगढ़ उद्योग समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला सहित अन्य उद्योगपति मौजूद रहे। विधायक चौधरी विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के काले कार्यकाल में हनुमानगढ़ की शान सहकारी स्पिनिंग मिल को पुन: चलाने का काम प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया है। यही नहीं मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ पर विशेष मेहरबानी करते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज, कन्या कॉलेज, एग्रीकल्चर कॉलेज, वेद विद्यालय, महात्मा गांधी विद्यालय सहित ऐसी अनेकों सौगातें दी हैं जिससे हनुमानगढ़ एज्युकेशन हब बनने की दिशा में अग्रसर हुआ है। हनुमानगढ़ जिले के बच्चों को अब पढ़ने के लिए दूसरे जिलों में न जाकर अपने जिले में हर तरह की सुविधाएं मिलेंगी। वहीं सहकारी स्पिनिंग मिल के चलने से मजदूरों के साथ व्यापारियों व उद्योगपतियों को भी बड़ा मुनाफा होगा। हनुमानगढ़ इंडस्ट्री एसोसिएशन अध्यक्ष शिवरतन खड़गावत ने उद्योगपतियों की समस्याओं से विधायक व सभापति को अवगत करवाते हुए बताया कि रीको क्षेत्र की मुख्य सड़क टूटी होने से व्यापारियों को समस्या का सामना तो करना पड़ता है। साथ ही अंधेरा पसरा होने से रात से समय अपराधिक घटनाओं का भी डर बना रहा है। इसी के साथ हनुमानगढ़ में आरएम स्थापित करने की मांग की। सभापति गणेश राज बंसल ने उद्योगपतियों की ओर से रखी गई समस्याओं का जल्द निस्तारण का आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही मुख्य मार्ग से अंधेरा दूर करने के लिए स्ट्रीट लाइट लगवाने व सड़क निर्माण का कार्य करवाया जाएगा। कार्यक्रम में तरसेम धमीजा, राजीव वर्मा, मुकेश मित्तल, विनोद नागपाल, विजयसिंह सुथार, जयपाल जैन, हरमिंद्र चमड़िया, सुभाष मित्तल, पारस गर्ग, जगननाथ भूतना, अनिल मूंड, राधेश्याम, अजय गर्ग, वीरेंद्र सैनी, पंकज गर्ग, गुरदीप सिंह, हरदीप कुमार, श्यामलाल, अनिल बंसल, केवल बलाड़िया, सुखवीर मान, देवेन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।