Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एटीपी फाइनल्स 2021: अलक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता खिताब, फाइनल में दानिल मेदवेदेव को सीधे सेटों में हराया

नई दिल्ली

विश्व के तीसरे वरीयता प्राप्त जर्मनी के अलक्जेंडर ज्वेरेव ने इटली के तूरिन में खेली गई प्रतियोगिता एटीपी फाइनल्स का खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल मुकाबले मे दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी रूस के दानिल मेदवेदेव को सीधे सेटो में हराया। इस खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने मेदवेदेव को 6-4, 6-4 से शिकस्त दी। जर्मनी के खिलाड़ी का यह दूसरा एटीपी फाइनल्स खिताब है। इससे पहले उन्होंने साल 2018 में यह ट्रॉफी अपने नाम की थी। 

फाइनल में ज्वेरेव को टक्कर नहीं दे पाए मेदवेदेव

फाइनल मुकाबले में अलकजेंडर ज्वेरेव के सामने रूसी स्टार दानिल मेदवेदेव टिक नहीं पाए। वह दोनों सेटों में बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। ज्वेरेव की झन्नाटेदार शॉट्स का मेदवेदेव के पास कोई जवाब नहीं था। जर्मनी के खिलाड़ी ने उन पर दबाव बनाते हुए पहला सेट 6-4 से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे सेट में मेदवेदेव से वापसी की उम्मीद थी लेकिन वह नाकाम रहे। दूसरे सेट में भी ज्वेरेव उन पर भारी पड़े और इसे भी 6-4 के अंतर से जीता। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *