Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एडवोकेट्स ने जलाया सीएम का पुतला:एडवोकेट कर रहे हैं प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग, कलेक्ट्रेट पार्क में की सभा

श्रीगंगानगर. शहर के एडवोकेट्स ने बुधवार को एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग के संबंध में सीएम अशोक गहलोत का पुतला फूंका। ये लोग नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के पार्क से गंगा सिंह चौक पहुंचे तथा बार संघ अध्यक्ष सीताराम बिश्नोई के नेतृत्व में सीएम अशोक गहलोत का पुतला फूंका। वकील एकता जिंदाबाद के नारे लगाते इन एडवोकेट्स का कहना था कि एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल उनके लिए जरूरी है। वर्तमान विधानसभा सत्र में इसे लागू नहीं किया जाता तो यह वकीलों के लिए नुकसानदायक होगा।

कलेक्ट्रेट पार्क में की सभा

इससे पहले वकीलों ने कलेक्ट्रेट पार्क में सभा की। सभा में एडवोकेट जसवीर मिशन, भूरामल स्वामी, अजय मेहता, प्रताप सिंह शेखावत सहित कई लोग मौजूद थे। इसमें एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पर सरकार के रवैये की निंदा की गई। वकीलों ने कहा कि प्रोटेक्शन बिल पारित नहीं होने से वकीलों को परेशानी आ रही है। एडवोकेट सुरक्षित होंगे तो वे ज्यादा बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे। एडवोकेट्स ने गंगा सिंह चौक पर सीएम का पुतला फूंका। इस दौरान एडवोकेट्स ने सरकार के रवैये पर रोष जताया। उनका कहना था कि सरकार का यह रवैया उचित नहीं है।