Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित सप्लायर गिरफ्तार

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित सप्लायर को टाउन पुलिस ने सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी श्यामलाल बंजारा (40) पुत्र रामसिंह निवासी नीमच के पास किकली, मध्यप्रदेश को न्यायालय में पेश कर रिमांड मंजूर करवाया। टाउन थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि 17 सितंबर 2018 को तत्कालीन थाना प्रभारी विष्णुदत्त बिश्नोई ने शेरगढ़ तिराहा पर नाकाबंदी के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रक में भरे प्याज के कट्टों की आड़ में छिपाकर पंजाब ले जाया जा रहा 540 किलोग्राम पोस्त व ट्रक को एस्कॉर्ट कर रही स्कॉर्पियो गाड़ी से 220 ग्राम अफीम बरामद की थी। मौके से स्कॉर्पियो गाड़ी सवार जसकरण सिंह (42) पुत्र दर्शनसिंह मजहबी निवासी जण्डवाला सिखान संगरिया हाल वार्ड 25 संगरिया व ट्रक चालक गुरजीत सिंह (26) पुत्र बलविन्द्र सिंह मजहबी निवासी पंजाबा पीएस लम्बी जिला मुक्तसर पंजाब को गिरफ्तार किया था। उस मामले की जांच के दौरान खुलासा हुआ कि पोस्त व अफीम श्यामलाल बंजारा ने बेची थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। बाद में वह किसी अन्य मुकदमे में पकड़ा गया और कुछ समय तक नीमच जेल में था। अब सिरसा जेल में बंद था। वहां से आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल किया गया है। आरोपी से रिमांड अवधि के दौरान अनुसंधान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *