भारतीय वायुसेना की 89वीं सालगिरह पर वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल वीआर चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि चीन की एयरफोर्स पूर्वी लद्दाख में मौजूद है, लेकिन इसका असर भारत पर नहीं पड़ने वाला है। हाल ही में जम्मू में हुए ड्रोन अटैक पर एयरफोर्स चीफ ने कहा कि हमने एंटी ड्रोन कैपेबिलिटी सिस्टम पर 4 साल पहले ही काम करना शुरू कर दिया था। इसे ज्यादा से ज्यादा तादाद में भारत में ही बनाया जा रहा है, जिससे आत्मनिर्भर भारत को मजबूती मिले। एयरचीफ मार्शल ने कहा कि ड्रोन विकसित करने के लिए जल्द ही स्टार्टअप्स को कॉन्ट्रैक्ट देना चाहते हैं।