मुंबई
क्रूज ड्रग पार्टी के सिलसिले में मंगलवार को अरेस्ट किए गए चार लोगों को NCB ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चारों आरोपियों अब्दुल कादिर शेख, श्रेयस नायर, मनीष दारया, अविन साहू को 11 अक्टूबर तक NCB की कस्टडी में भेज दिया है। मामले के फैलाव को देखते हुए दिल्ली, मध्यप्रदेश और गुजरात NCB की टीमें भी इन्वेस्टिगेशन में मदद करने के लिए मुंबई पहुंच गई हैं।
मंगलवार को गिरफ्तार हुए 4 लोगों समेत इस केस में अब तक 12 लोग अरेस्ट हो चुके हैं। इनमें आर्यन समेत 8 लोगों को क्रूज से गिरफ्तार किया गया था। वहीं, अरबाज मर्चेंट के दोस्त श्रेयस के अलावा अब्दुल कादिर, मनीष उदयराज और अविन दीनानाथ को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।