Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एशेज के पहले दिन इंग्लैंड 147 रन पर सिमटा

गाबा

एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 147 रन पर सिमट गई। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने पांच विकेट लिए और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। कमिंस के अलावा स्टार्क और हेजलवुड को दो-दो विकेट मिले। वहीं कैमरून ग्रीन को भी एक विकेट मिला। छोटे स्कोर पर आउट होने के बाद इंग्लैंड की टीम को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। क्वींसलैंड पुलिस ने भी ट्विटर पर इंग्लैंड टीम के मजे लिए हैं। 

क्वींसलैंड पुलिस ने दो ट्टीट करके इंग्लैंड की टीम का मजाक बनाया है। पहले पुलिस ने ट्रैफिक के बारे में जानकारी देते हुए ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ियों का जिक्र किया। इस ट्वीट में पुलिस ने लिखा कि गाबा टेस्ट के लिए काफी भीड़ है, इसलिए बाहर निकलने से पहले ट्रैफिक की हालत देख लें। अगर हम कहें कि गाबा में हर जगह ग्रीन लाइट मिलेंगी तो हम झूठ बोल रहे होंगे। बाद में यह न कहें कि हमनें आपको चेतावनी नहीं दी थी। इस ट्वीट में पुलिस ने पैट कमिंस, नाथन लियोन, कैमरून ग्रीन और डेविड वार्नर का नाम लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *