Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ऐसे ED की रडार पर आईं जैकलीन फर्नांडिस:50 लाख के घोड़े और 9-9 लाख की चार बिल्लियों ने एक्ट्रेस को फंसाया

मुंबई

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय की रडार पर हैं। 5 दिसंबर को देश से बाहर जाने का प्रयास कर रही एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था। उनके खिलाफ ED ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। इस बीच एक्ट्रेस गुरुवार को फिर एक बार ED के सामने पेश हुईं। उनसे तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनके संबंधों को लेकर पूछताछ हुई है। ये तीसरी बार है, जब जैकलीन से ED ने पूछताछ की है।

ED सूत्रों की मानें तो एक्ट्रेस और कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के बीच करीबी रिश्ते थे और वह एक्ट्रेस पर पानी की तरह पैसे लुटाता था। चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस को गोल्ड और डायमंड जूलरी, इंपोर्टेड क्रॉकरी दी थीं। इनके अलावा 52 लाख रुपए का एक घोड़ा और 9-9 लाख की चार पर्शियन बिल्लियां भी गिफ्ट की थीं। जैकलीन के लिए सुकेश ने कई चार्टर्ड फ्लाइट्स बुक की थीं। ED सूत्रों के मुताबिक, चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस पर करीब 10 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *