Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ऐसी होती है शहीद की मां:बोलीं- शहादत ही बेटे की कमाई, बहू को भी सेना में भेजूंगी

झुंझुनूं

तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए झुंझुनूं के स्क्वॉड्रन लीडर कुलदीप सिंह की मां कमला देवी की आंखें नम हैं, लेकिन उन आंखों में बेटे के लिए गर्व भी है। कुलदीप की मां ने कहा कि मेरा बेटा शहीद हो गया। मेरे बेटे की यही कमाई है।देश की सेवा करते हुए बेटा शहीद हुआ है। अब बहू को भी सेना में भेजूंगी।

7 महीने पहले आए थे गांव
शहीद कुलदीप राव के चाचा के बेटे एक्स नेवी पर्सन राजेंद्र राव ने बताया कि बचपन से ही कुलदीप पायलट बनना चाहता था। कुलदीप खिलौने का हवाई जहाज हाथ में लेकर घूमता था। कहता-एक दिन में पायलट जरूर बनूंगा। राजेन्द्र ने बताया कि 7 महीने पहले कुलदीप परिवार में चाचा के लड़के की शादी में घरडाना खुर्द में आए थे। अपने स्कूल भी गए थे। वहां बच्चों से मिलकर उन्हें सेना में जाने के लिए प्रेरित किया।

बेटे के शहीद होने की सूचना मिलने के बाद माता-पिता झुंझुनूं के घरडाना खुर्द गांव पहुंच चुके हैं। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। जो देर शाम तक पार्थिव देह के साथ गांव पहुंचेंगे। इसके बाद शुक्रवार को शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *