Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ऑनलाइन स्पेंडिंग पर 5% कैशबैक, SBI Card लाया ‘Cashback SBI Card’

नई दिल्ली

एसबीआई कार्ड (SBI Card) ने ‘Cashback SBI Card’ लॉन्च किया है। इस कार्ड में कार्डहोल्डर्स को सभी ऑनलाइन स्पेंडिंग पर 5 पर्सेंट कैशबैक मिलेगा, इसमें मर्चेंट की कोई पाबंदी नहीं होगी। टियर-2 और टियर-3 शहरों समेत देश भर के कंज्यूमर्स ‘Cashback SBI Card’ के लिए डिजिटल एप्लीकेशन प्लैटफॉर्म SBI Card SPRINT के जरिए अप्लाई कर सकेंगे। 

कॉन्टैक्टलेस कार्ड, स्पेशल ऑफर के तहत पहले साल मार्च 2023 तक के लिए फ्री है। कंपनी ने बताया है, ‘Cashback SBI Card के कस्टमर्स सभी स्पेंडिंग पर अनलिमिटेड 1 पर्सेंट कैशबैक पा सकेंगे। वहीं, 10000 रुपये तक प्रति मंथली स्टेटमेंट साइकल पर सभी ऑनलाइन स्पेंडिंग में कैशबैक बढ़कर 5 पर्सेंट हो जाएगा।’ Cashback SBI Card कैशबैक की ऑटो-क्रेडिट फैसिलिटी के साथ आता है, जो कि यूजर्स को स्टेटमेंट जेनरेशन के 2 दिन के भीतर इंटाइटल्ड कैशबैक के ऑटोमैटिक क्रेडिट की सहूलियत हेता है।